जालंधर नार्थ के भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी ने परिवार सहित डाली वोट, बोले सही मतदान सही भविष्य बनाता है

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नार्थ से भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी ने अपने मतदान अधिकार का आज परिवार सहित प्रयोग किया। केडी भंडारी अपने परिवार सहित सिटी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान केडी भंडारी ने कहा हमारा सही मतदान हमारे उज्जवल और सही भविष्य का निर्माण करता है।

पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य सचिव केडी भंडारी ने कहा सभी लोग अपने मतदान अधिकार का प्रयोग जरूर करें। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ उनकी पत्नी नीना भंडारी, बेटी आस्था भंडारी, बेटा संदीप भंडारी, बहू नमिता भंडारी ने भी मतदान अधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान नीना भंडारी ने कहा भारत वासियों के लिए गर्व की बात है कि हमें सबसे बड़ा अधिकार मतदान का मिला है। इसका सही प्रयोग करना हमारा कर्तव्य बनता है। नीना भंडारी ने भी सभी मतदाताओं को सूझबूझ के साथ सही मतदान करने की विनती की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *