जालंधर का इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एक बार फिर से सफलता के उड़ान पर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
Innocent Hearts College of Education in Jalandhar: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के सभी विद्यार्थी-अध्यापक जीएनडीयू बीएड सेमेस्टर-III परीक्षा (दिसंबर 2021) परिणाम में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जीत के शिखर पर पहुँचे। 26% से अधिक विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशिष्टता प्राप्त की।

शिखा सनन ने 80.57% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम, अंकिता सूरी ने 78.57% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, कोमल वर्मा व हरनीत कौर ने 78.28% अंकों के साथ कॉलेज में तीसरा, दीक्षा व अमनप्रीत कौर ने 78% अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

माता-पिता का निरंतर भावनात्मक समर्थन

शिखा सनन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने परिश्रमी मित्रों, शिक्षकों, आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय को देती हूँ, जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने व अच्छे अंक लाने के लिए, अधिक से अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। अंकिता सूरी ने कहा, यह मेरे माता-पिता के निरंतर भावनात्मक समर्थन के बिना संभव नहीं था।

Innocent Hearts College of Education Stude

अकादमिक प्रदर्शन के लिए मेंटर्स को धन्यवाद

उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने हमेशा अपना सक्षम मार्गदर्शन और समय पर प्रेरणा प्रदान की है, जिसके कारण यह अकादमिक उपलब्धि हुई। मैनेजमेंट के सदस्यों, कार्यकारी डायरेक्टर (महाविद्यालय) श्रीमती आराधना बौरी, प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और फैकल्टी मेंबर्स ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी-अध्यापकों को बधाई दी। सभी विद्यार्थी-अध्यापक बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने शानदार अकादमिक प्रदर्शन के लिए अपने मेंटर्स को धन्यवाद दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *