पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, लुधियाना की अर्शदीप बनी टॉपर, यहां जाने कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab School Education Board declared 12th result : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 12वीं क्लास का एक्जाम रिजेल्ट घोषित कर दिया। PSEB की तरफ से घोषित 12वीं के परिणाम में एक बार फिर पंजाब में टॉप थ्री पोजीशंस पर लड़कियां ही रहीं है। यह सभी लड़कियां सरकारी स्कूलों से हैं। तीनों ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं।

लुधियाना के तेजा सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला पुरी की ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की अर्शदीप कौर ने पहला स्थान पाया है। (Arshdeep of Ludhiana became the topper) मानसा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो फरीदकोट की कुलविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले PSEB कक्षा 12 वीं के परिणाम 27 जून को जारी होने वाले थे, लेकिन बाद में इसे अचानक स्थगित कर दिया गया।

लड़कियों ने बाजी मारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित परिणाम में इस साल 3,01,700 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, इनमें से 2,92,530 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78 प्रतिशत है।

लड़कों की बात करें तो पास प्रतिशत 96.27 % है। इस साल कुल 302 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इस साल 10 ट्रांसजेंडर्स ने भी 12वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 9 ने यह परीक्षा पास कर ली है।

ऐसे देखें अपना परिणाम

स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या punjab.indiaresults.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स इन्हीं साइट्स पर अपनी मार्कशीट भी देख सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *