NEET Exam 2022: देशभर में नीट की परीक्षा आज, जालंधर में तीन सैंटरों पर टाइट सिक्योरिटी, छात्र इन बातों का रखें ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। NEET Exam 2022 Date: नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा (NEET UG 2022) देश के 546 शहरों के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई है। इस साल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ये परीक्षा के NTA द्वारा निर्देश कते मुताबिक हो रही है।

मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन रविवार किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर पहली बार ऐसा हो रहा है कि जालंधर जिले में किसी भी न तो प्राइवेट स्कूल में केंद्र बनाया गया और न ही किसी प्राइवेट कालेज में। 2021 में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें कालेज और स्कूल दोनों ही शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

एनटीए की तरफ से इस बार नियमों में बदलाव करते हुए पहली बार सरकारी तीन संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनमें एक केंद्र में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस बार जालंधर केवल तीन ही सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट और दो आदमपुर के केंद्रीय विद्यालय (केवी) शामिल है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक होगी। करीब एक बजे विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू कर दी जाएगी और अंतिम समय डेढ़ बजे तक होगा। उसके बाद किसी भी विद्यार्थी को केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

यह NTA की गाइडलाइन

पेन और पेपर मोड में होने वाली परीक्षा में करीब तीन हजार विद्यार्थी बैठेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए ध्यान रखें कि ज्वेलरी न पहनी हुई है। उसे घर पर उतार कर ही जाएं तो बेहतर होगा। क्योंकि कहीं अकेले परीक्षा केंद्र में पहुंचे तो उन्हें रखने व संभालने को लेकर परेशानी हो सकती है।

केंद्र में किसी भी तरह की ज्वेलरी, घड़ी, नोज पिन, हेयर पिन, चूड़ियां, अंगूठी, बालियां, अंगूठी, कड़ा, पर्स नहीं ले जा सकते हैं। यही नहीं अगर आप अपने व्हीकल पर आ रहे हैं तो मोटर साइकिल-एक्टिवा-कार की चाबी तक को परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मेटल डिटेक्टर से चैकिंग होगी, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ, माइक्रोफोन, केलकुलेटर, स्मार्टवाच आदि न लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र में सिर्फ यही वस्तुएं जाएंगी

परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षा एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज तीन फोटो, हैंड सेनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल, ब्लू या ब्लैक बाल पेन ले जा सकते हैं।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *