Building Collapsed in Jalandhar: जालंधर में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग गिरी, कई मजदूर दबे, दो गंभीर घायल, मौके पर कोई भी निगम अफसर नहीं पहुंचा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Building Collapsed in Jalandhar, Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। अभी-अभी जालंधर के रतन नगर में एक इमारत ढह गई है। जिसके नीचे कई मजदूर दब गए हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 2 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी है। फिलहाल मौके पर नगर निगम का कोई भी अफसर नहीं पहुंचा है।

हैरानी की बात तो यह है कि इमारत गिरने की सूचना के बाद ना तो निगम कमिश्नर पहुंचे हैं ना ज्वाइन कमिश्नर, न असिस्टेंट कमिश्नर और ना ही बिल्डिंग ब्रांच का कोई अधिकारी मौके पर गया है। जानकारी के मुताबिक रतन नगर में जो बिल्डिंग गिरी है वह अवैध रूप से बन रही थी।

अवैध बिल्डिंग पर किसकी मेहरबानी

इस अवैध बिल्डिंग पर इलाके के बिल्डिंग इंस्पेक्टर, एटीपी और एमटीपी की मेहरबानी थी। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आधी रात को बिल्डिंग की शटरिंग की जा रही थी। कहा जा रहा है कि अवैध रूप से बन रही इस इमारत की रात में लेंटर पाने का काम होना था। इस दौरान बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई और कई मजदूर उसमें दब गए।

इस संबंध में जब नगर निगम के नए असिस्टेंट कमिश्नर खोखर को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि खोखर जालंधर में नहीं है, दूसरी तरफ बिल्डिंग ब्रांच का कोई अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचा है।

उधर बिल्डिंग मालिक का कहना है कि इस सब की गलती ठेकेदार की है। ठेकेदार ने गलत तरीके से काम किया जिससे बिल्डिंग गिर गई और मजदूर जख्मी हो गए। बिल्डिंग मालिक के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की है।

स्टेशन छोड़ कर भाग जाते हैं अधिकारी

नगर निगम के अधिकारी इतने लापरवाह है कि सरकार के आदेश के बावजूद भी अपना स्टेशन छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। पता चला है कि नए असिस्टेंट कमिश्नर अपना स्टेशन छोड़कर कहीं और चले गए हैं। यही नहीं इस समय बिल्डिंग ब्रांच में एकमात्र अधिकारी राजेंद्र शर्मा भी जालंधर का स्टेशन छोड़कर अमृतसर में हैं। जिससे इस हादसे के बाद कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है।

क्या निकाय मंत्री निज्जर लेंगे कोई एक्शन

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर जोकि सरकार की तरफ से जालंधर जिले के प्रभारी भी हैं, क्या इस हादसे पर कोई एक्शन लेंगे? स्थानीय निकाय मंत्री क्या जालंधर से गायब असिस्टेंट कमिश्नर और कमिश्नर तथा बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर कोई कार्यवाही करेंगे? क्या निकाय मंत्री अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को बनवाने वाले इंस्पेक्टर, एटीपी और एमटीपी पर कोई एक्शन लेंगे? यह सबसे बड़ा सवाल है?

ममता’ का सपना, 90 दिन में टूटा, देखें एक ऐसी लड़की की कहानी, जिसे चार बार बेचा गया…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *