Bhupinder Singh Funeral: मशहूर गायक भूपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Bhupinder Singh Funeral: मशहूर गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में 18 जुलाई की शाम को 7:45 बजे अंतिम सांस ली। भूपिंदर के गुजर जाने से एक ओर जहां सितारों से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भूपिंदर, कोरोना संक्रमित भी थे, ऐसे में देर रात भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया और दिग्गज गायक पंचतत्व में विलीन हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट के मुताबिक रात करीब पौने दो बजे गायक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के खिलाफ FIR दर्ज

एएनआई ने ट्वीट में श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें रोते बिलखते उनके परिजन भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे निहाल सिंह ने रात में ही किया, क्योंकि वो कोविड संक्रमित थे। वहीं कोरोना की वजह से भूपिंदर का इलेक्ट्रिक क्रिमेशन किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह ने बताया था कि कोविड संक्रमित होने की वजह से भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार ओशिवरा इलेक्ट्रिक क्रिमेशन में किया जाएगा।

10 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

भूपिंदर की पत्नी मिताली ने बताया, ‘वह पेट की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ वहीं, अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने कहा, ‘हमें पक्का संदेह है कि उनकी मौत की वजह पेट की बीमारी है। हम जांच कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें कोरोना भी हो गया था। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।’

भूपिंदर के यादगार गाने

भूपिंदर सिंह के यूं अचानक गुजर जाने से हर कोई शोक में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर भूपिंदर सिंह के लिए ट्वीट किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि भूपिंदर सिंह को दिल ढूंढता है, नाम गुम जाएगा, एक अकेला इस शहर में, बीती ना बीताई रैना, हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए, किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

फ्राड ट्रैवल एजैंट बेनकाब, पुलिस ने किया काबू



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *