डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित बनाने और संपत्ति की खरीद को पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए एक व्यापक प्रणाली लेकर आ रही है। यह विचार पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने अन्य मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत प्रकट किए।

पंजाब भवन में अपने दो कैबिनेट साथियों राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा और स्थानीय सरकारों संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस बैठक के दौरान इन कैबिनेट मंत्रियों ने शहरों में संपत्ति खरीदने वालों को दरपेश समस्याएँ और संपत्ति पंजीकरण से सम्बन्धित मुश्किलों को हल करने के लिए गंभीरता से विचार-विमर्श किया, जिससे लोगों को संपत्ति पंजीकरण से सम्बन्धित सेवाएं निर्बाध और पारदर्शी ढंग से मिल सकें।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

मंत्रियों ने कहा कि संपत्ति पंजीकरण के लिए एन.ओ.सी. संबंधी सभी मसले जल्द ही हल कर लिए जाएंगे, क्योंकि मान सरकार बिना किसी पक्षपात के मुश्किल रहित सेवाएं प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज अपने कैबिनेट साथियों के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में संपत्ति पंजीकरण और योजनाबद्ध विकास से सम्बन्धित मुद्दों को हल करने के लिए चर्चा की। पंजाब और इसके लोगों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाबियों को थोड़ा और सब्र रखने की अपील की, क्योंकि मान सरकार व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

रक्षा बंधन कब है? 11 को या फिर 12 अगस्त को बांधी जाएगी राखी, देखें

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version