Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: सरकार को 4.80 करोड़ का लगाया चूना, अधिकारी गिरफ्तार

    Punjab News: सरकार को 4.80 करोड़ का लगाया चूना, अधिकारी गिरफ्तार

    Daily SamvadBy Daily Samvad10 August, 20220
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान तहसील श्री आनन्दपुर साहिब में तैनात रघुबीर सिंह नायब तहसीलदार को गिरफ़्तार किया है, जिस पर दोष है कि उसने कुछ प्राईवेट व्यक्तियों के साथ मिलीभुगत करके गाँव करूरा, जि़ला रूपनगर में 54 एकड़ ग़ैर-मुमकिन पहाड़ की सरकार को कलैक्टर रेट की अपेक्षा अधिक कीमत पर रजिस्ट्री करवाई है। इस तरह मुलजि़मों ने मिलीभुगत के साथ सरकारी खजाने को 4.8 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

    पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले सम्बन्धी पहले ही थाना नूरपुरबेदी जि़ला रूपनगर में मुकदमा नंबर 69 तारीख़ 28-06-2022 को आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7, 7ए, 8, 13 के तहत उक्त नायब तहसीलदार और अन्य व्यक्तियों के खि़लाफ़ दर्ज हुआ था, जिसकी जाँच विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

    उन्होंने बताया कि गाँव करूरा, श्री आनन्दपुर साहिब में गैर-मुमकिन पहाड़, नदी, टिब्बा, चौआ, चंगर टिब्बा, दरार आदि किस्म का 54 एकड़ क्षेत्रफल करूरा गाँव-वासियों के नाम पर था, जिसको पंजाब राज्य जंगलात कॉर्पोरेशन एसएएस नगर द्वारा खऱीदे जाने का प्रस्ताव था। इस सम्बन्धी उक्त गाँव की ज़मीन की इंस्पैकशन करने के लिए एक कमेटी बनाई गई।

    इस कमेटी में अमित चौहान वन मंडल अफ़सर रूपनगर, जुगराज सिंह रीजनल मैनेजर मोहाली, अमरजीत सिंह हलका पटवारी नुमायंदा दफ़्तर एसडीएम श्री आनन्दपुर साहिब, जसपाल सिंह रेंज अफ़सर ब्लॉक नूरपुरबेदी, नरिन्दर सिंह और राजेश कुमार दोनों वन गार्ड, रामपाल सिंह सरपंच गाँव करूरा और योगेश कुमार बतौर कमेटी मैंबर शामिल थे।

    सरकारी खजाने को 4.8 करोड़ रुपए का चूना

    प्रवक्ता ने बताया कि दो प्राईवेट व्यक्तियों दलजीत सिंह भिंडर और अमरिन्दर सिंह भिंडर द्वारा एक साजि़श के तहत मिलीभुगत करके कलैक्टर रेट 90,000 रुपए वाली ज़मीन पंजाब जंगलात कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 9,90,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेच दी, जिस कारण मुलजिमों ने मिलीभुगत के द्वारा सरकारी खजाने को 4.8 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

    विजीलैंस द्वारा पड़ताल के दौरान पता लगा है कि कॉर्पोरेशन को बेचा गया, यह क्षेत्रफल 54 एकड़ की बजाय करीब 46 एकड़ ही है। दस्तावेज़ों से यह भी पाया गया कि इस ज़मीन की रजिस्ट्री रघुवीर सिंह नायब तहसीलदार ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर नूरपुरबेदी तहसील में जाकर तारीख़ 01-09-2020 को करार दर्ज किया गया।

    रक्षा बंधन कब है? 11 को या फिर 12 अगस्त को बांधी जाएगी राखी, देखें



















    No related posts.

    news Punjab पंजाब
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: फसलों और नस्लों को बचाने के लिए भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, पढ़ें
    Next Article Punjab News: पंजाब में प्लाटों और घरों की रजिस्ट्री के नियमों में होगा बदलाव, सरकार करने जा रही है बड़ा सुधार
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    दुनिया

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.