डेली संवाद, नई दिल्ली। Russia School Firing: रूस से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज स्कूल में सुबह एक बंदूकधारी ने गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
जानकारी के मुताबिक एक शख्स बंदूक लेकर स्कूल में घुसा और फायरिंग करना शुरू कर दी जिसमे सिक्योरिटी गार्ड, बच्चों समेत अन्य लोगों को जान चली गयी जिसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
राज्यपाल ने बताया कि स्कूल में कक्षा 1 और 11 के बीच के बच्चों को पढ़ाया जाता है। अब इस स्कूल को खाली करा लिया गया है और इसके आसपास के क्षेत्र को भी फ़िलहाल बंद कर दिया गया है। बंदूकधारी या उसके इरादों के बारे में कोई विवरण नहीं मिल पाया है।
शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज
https://youtu.be/Bm1WDJ3ODIg