Fire in Levana Hotel: होटल में लगी भयंकर आग, दो लोगों की मौत, कई झुलसे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। Fire in Levana Hotel: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पांच सितारा होटल लेवाना सूईट में आग लग गई। आग में कई लोगों के झुलसने और 1 पुरुष और 1 महिला की मौत की सूचना है। आग से झुलसे 7 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैै। यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं। कई लोग अभी भी होटल में फंसे हैं। मौके पर पहुंचा फायर ब्र‍िगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के काम में जुटा हुआ है।

होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है। आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस पर 30 कमरे हैं। उनमें से 18 रूम बुक थे। हादसे के वक्‍त वहां 40 से 45 लोग रहे होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

होटल में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चल रहा है। पता चल रहा है कि कमरा नंबर 214 में एक परिवार फंसा हुआ है। एक कमरे में दो लोग बेहोश हो गए। चौथे फ़्लोर पर सिर्फ़ बॉर है। कटर से शीशे काटे जा रहे है। होटल से निकाले जा रहे सभी लोगों को एम्‍बुलेंस से अस्‍पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे के करीब होटल में धुंआ निकलता दिखा। अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई।

आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां पहुंची हैं। फायर ब्र‍िगेड के जवान खिड़कियों से होटल में घुसकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए भी लगातार फायर ब्र‍िगेड के जवान जूझ रहे हैं। होटल से निकालकर अब तक 7 लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि होटल लेवाना सूईट पूरी तरह से पैक है। होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ना ही एकमात्र विकल्‍प है। ऐसे में खिड़कियों के शीशे काटने के लिए मशीन मंगाई गई है। होटल में धुएं के गुब्‍बार के बीच फायर ब्रिगेड अपना रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रहा है।

ये भी पढ़ें: डेरा प्रेमियाें और निहंगों में चली गोलियां, पुलिसकर्मियों सहित 8 घायल

धुएं की वजह से फायर ब्रिगेड के लोगों को भी काफी दिक्‍कत हो रही है। होटल से बाहर निकलते धुएं के गुब्‍बार से लग रहा है कि अंदर आग विकराल रूप ले चुकी है। अंदर फंसे लोगों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के ऑक्‍सीजन सिलेंडर और मास्‍क भी मंगाए गए हैं। फायर ब्रिगेड ने होटल में फंसे कुछ लोगों को रस्‍सी में बांधकर सीढ़ी के सहारे होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल से बाहर निकाला गया।

इस काम में फायर ब्र‍िगेड को काफी मशक्‍कत का सामना करना पड़ है। होटल पूरी तरह से पैक होने के चलते सिर्फ खिड़कियों के रास्‍ते ही अंदर घुसा जा सकता है। लेकिन खिड़कियों के बाहर लगे लोहे काटकर और शीशों को तोड़कर अंदर घुसना काफी मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है।

अकाली दल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, देखें सुखबीर बादल की घोषणा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *