डेली संवाद, नई दिल्ली। Excise Policy: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि अभिषेक बोइनपल्ली कथित तौर पर शराब व्यापारियों के लिए काम करता था। उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने से बच रहा था, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कारोबारी और आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।
भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें









