Punjab News: कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिऱी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) द्वारा आज आर.टी.ए. कार्यालय मोहाली का अचानक दौरा किया गया और कार्यालय में हो रहे कार्यों का जायज़ा लिया गया। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री ने आज सुबह आर.टी.ए. कार्यालय में पब्लिक काऊंटरों पर जाकर कर्मचारियों से किए जा रहे कार्यों का विवरण लिया और साथ ही कार्यालय में काम करवाने के लिए आए लोगों के साथ भी बातचीत करके उनको आ रही मुश्किलों संबंधी भी जानकारी एकत्रित की।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

परिवहन मंत्री ने लोगों को आ रही मुश्किलों के समाधान करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए। आज के दौरे का मंतव्य बताते हुए भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रशासनिक सुधारों और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने आर.टी.ए. कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की हाजिऱी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुनिश्चित बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

उन्होंने आर.टी.ए. कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर हिदायत की कि जो भी लोग परिवहन से सम्बन्धित अपना काम करवाने आते हैं उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के कागज़ात अधूरे हैं या कोई और कमी-पेशी है तो उस संबंधी एक ही समय उनको बताया जाए, जिससे लोगों को बार-बार दफ़्तर के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ज़रुरी कागज़ातों की लिस्ट भी बोर्ड पर लगाई जाए, जिससे उसे पढक़र ही लोग अपने काम के लिए आवेदन कर सकें।

जल्द ही लगाई जाएंगी बायोमैट्रिक मशीनें

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की हाजिऱी के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर हाजिरी को सुनिश्चित बनाया जा सके। इस मौके पर आर.टी.ए परदीप सिंह ढिल्लों और अन्य अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *