Dear Lottery: सत्ताधारी MLA की पत्नी को लॉटरी में 1 करोड़ मिलने पर विवाद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। Dear Lottery: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक (MLA) और पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक गुप्ता (Vivek Gupta) की पत्नी रुचिका गुप्ता (Ruchika Gupta) को लॉटरी में एक करोड़ रुपए का इनाम मिलने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। विवेक गुप्त कोलकाता के एक मीडिया घराने के मालिक भी हैं।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता अणुब्रत मंडल समेत कई अन्य नेताओं या उनके रिश्तेदारों को भी इस लॉटरी का इनाम मिल चुका है। विवेक गुप्त की पत्नी को लॉटरी मिलने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर अपने रिश्तेदारों के ज़रिए काले धन को सफ़ेद करने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “आम लोग टिकट खरीदते हैं, लेकिन टीएमसी नेताओं को बंपर इनाम मिलता है। पहले अणुब्रत मंडल ने जैकपॉट जीता और अब टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने 1 करोड़ रुपए जीते हैं।” शुभेंदु ने इससे पहले बीते साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी एक पत्र भेजा था।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

उसमें उन्होंने लिखा था, “डियर लॉटरी का बंगाल में एक बड़ा बाज़ार है। इस खेल में गंभीर अनियमितताएं हैं और बेईमान तरीक़े अपनाए गए हैं, जिनकी गहन जांच की ज़रूरत है।” प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तो सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि इस लॉटरी का नाम भाइपो (भतीजा) लॉटरी कर देना चाहिए. इसमें कई लोग शामिल हैं। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस की दलील है कि जिस लॉटरी में यह इनाम मिला है, उसका संचालन बीजेपी-शासित नगालैंड से होता है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष कहते हैं, “हर सप्ताह किसी न किसी व्यक्ति को एक करोड़ रुपए का इनाम मिलता है।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *