IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का रोमांचक आगाज, 25 से ज्यादा कैटेगरी में होंगे मुकाबले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: युवा छात्रों में अपार ऊर्जा है। कला भी उनमें एक वरदान की तरह है। आवश्यकता केवल उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की है। यूथ फेस्टिवल छात्रों को कला के बेहतर अवसर देते हैं। युथ फेस्टिवल्स रचनात्मकता को बढ़ाने, उसे निखारने में मदद करते हैं एवं सामूहिक भागीदारी का माहौल पैदा करते हैं। ये विचार आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा के हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

डॉ. मिश्रा यूनिवर्सिटी के श्री गुरू नानक देव जी ऑडिटोरियम में बुधवार से शुरू हुए इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाग लेने वाली टीमों को बधाई दी। रजिस्ट्रार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उन्हें युथ फेस्टिवल में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

यूथ फेस्टिवल के मंच से रजिस्ट्रार डॉ मिश्रा का स्वागत डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ गौरव भार्गव ने किया। यूनिवर्सिटी डीन पीएंडईपी डॉ. आरपीएस बेदी, डीन कॉलेज डेवलपमेंट डॉ. बलकार सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. विकास चावला एवं सीनियर फैकल्टी डा.यादविंदर बराड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ मिश्र के द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर की गई।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गौरव भार्गव ने बताया कि इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 30 नवंबर से 02 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 25 से अधिक वर्गो में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा-भगड़ा, मिमिक्री, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, वाद-विवाद, रचनात्मक लेखन, कविता पाठ, क्विज, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, फोटोग्राफी, रंगोली आदि शामिल हैं। कुल तीन दिनों में 3000 से अधिक छात्र कलाकार भाग लेने के लिए यूनिवर्सिटी आएंगे।

यह स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड 40 से ज्यादा कॉलेजों से हैं! उन्होंने बताया कि अन्तर जोनल से पूर्व नॉर्थ जोन प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी के अमृतसर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई। वेस्ट जोन प्रतियोगिता आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज राजपुरा में, सेंट्रल जोन प्रतियोगिता गुलजार ग्रुप ऑफ कॉलेजेज खन्ना में कराई गई। सी.जी.सी लांडरां में 03 और 04 नवंबर को दक्षिण क्षेत्र प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

यूथ फेस्टिवल के समन्वयक सहायक निदेशक समीर शर्मा ने कहा कि इस चरण के विजेता छात्र 10, 11 एवं 12 दिसंबर को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में पंजाब राज्य युवा मेले में आई.के.जी पी.टी.यू का प्रतिनिधित्व करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डा. परमजीत सिंह, निदेशक आईक्यूएसी डा. अमनप्रीत सिंह, वित्त अधिकारी डा. एसएस वालिया, डा. एकोंकर जौहल इत्यादि मौजूद थे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरबजीत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

गुजरात में पहली चुनावी अग्निपरीक्षा… जानिए 89 सीटों का पूरा लेखा-जोखा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *