Punjab News: भगवंत मान का बड़ा कदम, 2 विधायकों के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में जब से सत्ता बदली है तब से आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी किसी प्रकार का अपराध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कोई नेता हो या फिर कोई सरकारी अफसर, हर किसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाकर यह साबित कर दिया था कि वह किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी सरकार के 2 अन्य विधायकों के खिलाफ जांच के आदेश देने की खबर सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें 2 विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान को हलका जगराओं से विधायक सरबजीत कौर माणूके और फरीदकोट से विधायक गुरदीत सिंह सेखों के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *