UP News: जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही: सीएम योगी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गोरखपुर। UP News: जिन जरुरतमंदों के राशन कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड बनवाओ। इलाज के लिए किसी को भटकना न पड़े। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच, इलाज व दवाओं की व्यवस्था है। यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसके उच्च स्तरीय इलाज में सरकारी आर्थिक सहायता के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान अलग अलग तरह की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों को दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब ढाई घंटे फरियादियों के बीच बिताए।

अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला ने सीएम योगी से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। साथ ही बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि राशन कार्ड भी बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित भी किया।

आर्थिक सहायता की फरियाद

एक अन्य अल्पसंख्यक महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद की। सीएम ने उसे भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने पाएगा। अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा। कुछ फरियादियों ने जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने या मकान निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की।

इस पर सीएम योगी के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। कोई अपनी भूमि पर निर्माण करा रहा हो तो बेवजह बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ने हर फरियादी को यह भरोसा दिया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा।

एक बच्चे ने स्कूल न जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी माता को समझाते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए। सरकार ने मुफ्त शिक्षा के साथ बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा सबकी व्यवस्था कर रखी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *