Maldives: मालदीव में बड़ा हादसा, आग लगने से 10 लोगों की मौत; 9 भारतीय वर्कर्स भी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मालदीव। Maldives: मालदीव की राजधानी माले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मालदीव की राजधानी माले में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में विदेशी कामगार रह रहे थे। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में लगी। इस घटना में नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

दमकार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए। बताया गया कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक गैरेज था और उसी में आग लगने के बाद पूरी इमारत इसके चटेप में आ गई और देखती ही देखते आग का गुब्बार आसमान में उठने लगा और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में 9 भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

मालदीव सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। मालदीव के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने ट्वीट कर बताया कि माले में लगी इस आग के प्रभावितों के लिए एक स्टेडियम में राहत एवं बचाव केंद्र बनाया गया है। पीड़ितों की मदद के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *