Euphoria-2022: इनोसेंट हार्ट्स में यूफोरिया-2022 धूमधाम से संपन्न, कुछ कर दिखाने के जज़्बे के साथ फिट इंडिया का दिया संदेश, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Euphoria-2022: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा ‘मिराकी’ थीम (प्रेम, रचनात्मकता तथा जज़्बे के साथ किया गया कार्य) के तहत ‘ फिट इंडिया’ का संदेश देते हुए यूफोरिया-2022 बड़ी धूमधाम से मनाया गया‌। पढ़ाई व अनुशासन के लिए वचनबद्ध विद्यार्थियों ने कार्निवाल यूफोरिया-2022 के दौरान विभिन्न गतिविधियों का खूब आनंद लिया‌।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

कार्निवाल में इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में दीपक बाली (मीडिया इंचार्ज इन पंजाब एवं हिमाचल, AAP) एमडी ऑफ प्लाज़्मा रिकॉर्डस, जनरल सैक्रेटरी ऑफ हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन, उत्साही पंजाबी-प्रेमी, पंजाब जागृति मंच सहित पंजाबी को बढ़ावा देने वाले कई संगठनों से जुड़े,हिंद-पाक दोस्ती मंच से जुड़े) विशेष रूप से पहुँचे तथा गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका इनोसेंट हार्ट्स विद्यालय की एलुम्ना द बॉलीवुड सिंगिंग सेंसेशन कुमारी ज्योतिका तांगड़ी ने निभाई।

मुख्यातिथि का स्वागत बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, मेडिकल सर्विसेज के चेयरमैन डॉ. चंदर बौरी व मैनेजमेंट के प्रमुख अधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर विशेष रुप से बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट डॉ. रमेश सूद, फाइनेशियल एडवाइजर केके सरीन, ट्रस्टी संदीप जैन, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज डॉ.रोहन बौरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत

सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने लोहारां में तैयार किए गए शूटिंग रेंज तथा बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया तथा स्कूल की एलुम्ना बॉलीवुड सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने म्यूज़िक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के कई प्रसिद्ध व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश इन्वोकेशन से हुआ। ‘मिराकी’ थीम के तहत विद्यार्थियों द्वारा प्रेम ,जज़्बे तथा रचनात्मकता को डांस के माध्यम से आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया।

बॉलीवुड सिंगर ज्योतिका तांगड़ी की लाइव गीत-प्रस्तुति ने समां बाँध दिया‌। डॉ. अनूप बौरी व डॉ. चंदर बौरी ने मुख्य अतिथि व सम्माननीय अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोहारां कैम्पस में पौधे भी लगाए गए। सभी ने फूड ज़ोन का भी आनंद लिया। साइंस क्लब के विद्यार्थियों ने साइंस मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विद्यार्थियों ने अतिथियों को उनके द्वारा बनाए मॉडल्स के बारे में विस्तार से समझाया।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

ईको क्लब के बच्चों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को प्रोत्साहित करने वाले प्रोजेक्ट ऑर्गेनिक दिशा के तहत फल और औषधि युक्त पौधे और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही फैंसी ड्रेस, गायन,सोलो डांस, कलरिंग एवं लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आदि आकर्षण के केंद्र रहे।

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वाधान में चलाए जा रहे ‘ दिशा-एक अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘नशे को न कहें’, ‘प्लास्टिक को न कहें’ विशेष संदेश के साथ प्रस्तुत किए गए।

इसके साथ ही किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइडस का आनंद लिया। गेम ज़ोन में भी विद्यार्थियों ने कई प्रकार की खेलों का आनंद उठाया। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यूफोरिया 2022 का आयोजन पांचो विद्यालयों की स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने मिलकर किया।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *