ATF Price: जेट फ्यूल की कीमतों में कटौती, हवाई सफर हो सकता है सस्ता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। ATF Price: राज्य के स्वामित्व वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने गुरुवार को एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें जारी कर दी हैं।जिसमें एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 2.3 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में नरमी को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 8 महीने से स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF Price Cut) की कीमत 2,775 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 2.3 प्रतिशत घटकर 1,17,587.64 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

एटीएफ के दाम में कटौती से एयरलाइन कंपनियों को काफी हद तक राहत मिलेगी। क्योंकि किसी भी फ्लाइट के ऑपरेशन कॉस्ट में जेट फ्यूल यानी एटीएफ का लगभग 40 फीसदी हिस्सा होता है। इतना ही नहीं, आम लोगों को भी इससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इससे हवाई सफर सस्ती होने की उम्मीद है।

पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *