Reliance Capital: 97% तक गिर चुका यह शेयर, इस दिन होगी नीलामी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Reliance Capital: वह द‍िन दूर नहीं जब भारी कर्ज में डूबी अन‍िल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी र‍िलायंस कैप‍िटल (Reliance Capital) नीलाम हो जाएगी। र‍िलायंस कैप‍िटल की संपत्‍ति की ई-नीलामी के ल‍िए 19 द‍िसंबर को प्रोसेस शुरू क‍िया जाएगा। इस शेयर में न‍िवेश करने वालों को प‍िछले पांच साल में जबरदस्‍त नुकसान झेलना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

5 जनवरी 2018 को यह शेयर 600 रुपये पर कारोबार करके बंद हुआ था। लेक‍िन अब यह शेयर ग‍िरकर 10.10 रुपये पर आ गया है। इस दौरान शेयर में 98 प्रत‍िशत से भी ज्‍यादा की ग‍िरावट आई है। प‍िछले द‍िनों रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं और परामर्शदाताओं (Lenders and Counselors) के बीच के मतभेद भी सुनने में आए थे। लेक‍िन अब कंपनी की ई-नीलामी के ल‍िए जरूरी संचालन प्रक्र‍िया और न‍ियमों आद‍ि को अंत‍िम रूप दे द‍िया गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

19 द‍िसंबर को होने वाली नीलामी के ल‍िए बेस प्राइस 5300 करोड़ रुपये का तय क‍िया गया है। सूत्रों का यह भी दावा है क‍ि सीओसी (COC) की बैठक में आधार मूल्य को 5300 करोड़ से बढ़ाकर 6,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। र‍िलायंस कैप‍िटल की नीलामी में ह‍िस्‍सा लेने वाले बोलीकर्ताओं को बेस‍ प्राइस से ज्‍यादा की बोली लगानी होगी।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *