Jalandhar News: श्री बालाजी महाराज जी की भव्य चौंकी में विधायक रमन अरोड़ा एवं दीपक सरगम ने किया गुणगान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मेहंदीपुर के बालाजी हमें तेरा ही सहारा है, बाबा मेरा काम करोगें क्या लोगें, सर पर हाथ रखोगें बोलों क्या लोगें, कीर्तन की है रात बाबा आज तुमें आना है, सोहणे मुखड़े दा लैंन दे नज़ारा, जय हो पित्र देवा करू मैं तेरी सेवा, बाबा मैंनू छड़ियों ना के तेरे बिना दिल नहीं लगदा, सावरे बिन तुहारे ये जी लगें, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारा इत्यादि भजनों का मोहौल शेखां बाज़ार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मन्दिर के प्रांगण में देखने को मिला, जहां श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के प्रागंण में बड़ी श्रद्धा भाव से संस्था के अध्यक्ष एवं विधायक रमन अरोड़ा एवं दीपक सरगम ने बालाजी महाराज का गुणगान किया।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

इस दौरान रमन अरोड़ा ने भजनों के माध्यम से आए हुए बालाजी के भगतों को कहा कि जो श्रद्धालु अपना जन्मदिन एवँ शादी की वर्षगांठ प्रभु के साथ मनाता है, वह हमेशा ख़ुश रहता है, उनके घर परिवार पर बाबा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते है। साथ ही रमन अरोड़ा व दीपक सरगम ने बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत कर भगतों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

तदुपरांत संस्था की ओर से बालाजी महाराज की मंगल आरती कर बाबा को छप्पन प्रकार का भोग लगाकर मेहंदीपुर बालाजी महाराज के जल के छींटे भक्तों पर डालेंगे और भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी लगाया गया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

इस मौके पर कपिल मोंगिया, किरण मोंगिया, अंजना सेठी, आशु सेठी, हरचिंत सिंह, पूनम चड्ढा, हितेश चड्ढा, रितिका, संदीप सेठी, सर्भ कश्यप, कार्तिगय, रिया, वीरेन, रेहान, निकुंज मोंगिया, हर्षित, नामीणष, राकेश जसूजा, रमेश अरोड़ा, तेजस्वी अरोड़ा, आतिश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, अमित चड्ढा, लखन, शैली खन्ना, समीर खन्ना, नरेश कुंद्रा, गौरव मदान, हैप्पी अलंग, हैप्पी महेंद्रू, प्रिंस चड्ढा, मनीष कुमार, हितेश चड्ढा, राकेश कुमार, पर्स खन्ना इत्यादि भग्त उपस्थित थे।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *