Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में सीबीएसई क्लस्टर XVIII ,एथलेटिक मीट 2022 का समापन ,खालसा अकैडमी मेहता ,अमृतसर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारा कैंपस में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर XVIII एथलेटिक मीट 2022 का आज समापन हुआ। खालसा अकैडमी मेहता, अमृतसर एथलीट मीट 2022 का ओवर ऑल विजेता रहा। समाप्ति समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका डॉ अनूप बौरी (चेयरमैन इनोसेंट हार्ट्स) तथा गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका सरबजीत सिंह (स्वर्ण पदक विजेता एथलीट )ने निभाई।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रस्तुत सारे गीत कुछ कर दिखाने के जज्बे को समर्पित थे। मुख्य अतिथि तथा सम्मानीय अतिथि ने U- 14, U-17, U-19 लड़कों तथा लड़कियों मैं बेस्ट एथलीट तथा चैंपियन्स स्कूल को सम्मानित किया। सम्मानीय अतिथि सरबजीत सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पंजाब की धरती ने अनेकों अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा किए हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

अतः आने वाली पीढ़ी को उन्हें प्रेरणा स्त्रोत मानकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए परिश्रम करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ अनूप बौरी ने स्पोर्ट्स के अध्यापकों तथा कोचों का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने सीबीएसई क्लस्टर को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में दिन रात मेहनत की।

                   ओवरऑल चैंपियनशिप

       खालसा अकेडमी मेह्ता , अमृतसर, चैंपियनशिप

  1. अंडर -14 लड़के- विनर एमजीएन स्कूल, यू ई-II

2. अंडर-14 लड़के – रनर अप सी.आई.एस गुरदासपुर

3. अंडर-14 लड़कियां – विनर लिटिल एंजल, कपूरथला

4. अंडर-14 लड़कियां -रनर अप जी.एन.एम पब्लिक स्कूल, दल्लन

5. अंडर-17 लड़के – विनर खालसा अकादमी मेहता, अमृतसर

6. अंडर-17 लड़के – रनर अप एस.बी.बी.एस इंटरनेशनल, खियाला

7. अंडर-17 लड़कियां – विनर एस.बी.बी.एस खिआला, जालंधर

8. अंडर-17 लड़कियां -रनर अप एस.बी.बी.एम, बदनी कलां,

9. अंडर-19 लड़के विनर
      एस.जी.एस.एच मल्लेवाल गुरदासपुर

10. अंडर-19 लड़के रनर अप कृपाल सागर अकादमी, राहों

11. अंडर-19 लड़कियां विनर दोआबा पब्लिक स्कूल, डोहलियां, माहिलपुर

12. अंडर-19 लड़कियां रनर अप सेंट सोल्जर एलीट कॉन्वेंट स्कूल, चविंडा देवी, अमृतसर

      सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स- अंडर 17

13. अमनप्रीत कौर डी.पी.एस परोवाल, गढ़शंकर पहला

     सर्वश्रेष्ठ एथलीट बॉयस- अंडर 17

14. परमबीर सिंह एस.एस.एम.बी बधनी कलां पहला

     सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स- अंडर 14

15. गुरलीन कौर बाठ खालसा अकेडमी मेह्ता पहला

     सर्वश्रेष्ठ एथलीट बॉयस- अंडर 14

16. कारज सिंह माता गुजरी कॉन्वेंट स्कूल पहला

     सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स- अंडर 19

17. निमृत कौरकैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल पहला

     सर्वश्रेष्ठ एथलीट बॉयस- अंडर 19

18. अर्शनूर मैनीएमजीएन पब्लिक स्कूल, यूई-II पहला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *