UP News: भारत जोड़ो यात्रा के लिए कोई आमंत्रण नहीं, कांग्रेस और भाजपा एक जैसी- जानें किसने कही यह बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यूपी। UP News: गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिए राहुल गांधी से कोई निमंत्रण नहीं आया है। हाल ही में कांग्रेस ने कहा था कि 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने कुछ गैर भाजपा मंत्रियों को आमंत्रित किया था जिसमे सपा के अखिलेश यादव और बसपा की मायावती का नाम भी शामिल था।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

इस पर अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है। हमारी पार्टी की विचारधारा उनसे अलग है। भाजपा और कांग्रेस एक जैसी है स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर बोलते हुए अखिलेश ने उत्तर प्रदेश सरकार से मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को ओबीसी विरोधी और दलित विरोधी करार दिया है, उन्होंने कहा कि अगर सरकार कि अंतरात्मा स्पष्ट है तो उसे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए ताकि वे अपनी बात रख सकें और हमें शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर अपना विचार रखने का मौका दे सकें। यादव ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पार्टी की ओबीसी विंग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *