Heeraben Passes Away: पंचतत्व में विलीन हुआ पीएम मोदी की मां हीराबेन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Heeraben Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का 100 साल की उम्र में निधन हुआ। हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

अंतिम विदाई के समय पीएम के साथ उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पीएम मोदी और उनके परिवार के लिए यह काफी भावुक क्षण था। मुखाग्नि देते समय पीएम काफी भावुक और शांत नजर आए। बता दें कि हीराबेन मोदी की मंगलवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पीएम मोदी बुधवार को अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल गए थे, यहां उन्होंने डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली, तकरीबन डेढ़ घंटे यहां रुकने के बाद पीएम वापस दिल्ली लौट आए। गुरुवार को अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि हीराबेन की तबीय में सुधार हो रहा है। लेकिन आज सुबह हीराबेन को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *