डेली संवाद, जालंधर। Santokh Singh Chaudhary Death: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए जालंधर के सांसद चौधरी संतोख (Santokh Singh Chaudhary) का निधन हो गया। कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें धक्का लगा, उसके बाद वे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने चौधरी को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने की है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है। वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि वहां धक्कामुक्की के बाद वे गिर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका निधन हो गया। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई।
संतोख सिंह की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे थे। राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती।
ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या
आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। संतोख चौधरी के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका शव जालंधर स्थित घर लाया जा रहा है।