Dollar Vs Rupee: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dollar Vs Rupee: आज यानी 7 फरवरी, मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupee) 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर खुला। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा डॉलर में कमजोरी से रुपये के मूल्य को समर्थन मिला है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

हालांकि, इसको लेकर विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी कोषों की निकासी से रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की तुलना में डॉलर की तुलना में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

पिछले कारोबारी सत्र में यानी सोमवार को रुपया 68 पैसे टूटकर एक माह के निचले स्तर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.15 प्रतिशत की गिरावट से 103.46 पर आ गया।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *