Drinking Water After Tea – चाय पीने के बाद तुरंत क्यों नहीं पीना चाहिए पानी, जाने क्या होता है इसका हमारे शरीर पर असर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Drinking Water After Tea – अक्सर कहा जाता है कि चाय के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, लंबे समय से हमारे घर के बड़े बुजुर्ग यही कहते आ रहे है। चाय पीने से एसिडिटी व अन्य समस्याएं होना आम हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि चाय पीने से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। चाय पीते समय विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है।

हम इसे एक मिथक समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। आइए जानते हैं कि चाय के बाद पानी पीना क्यों मना है और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

दांतो को नुकसान

चाय के बाद पानी पीने से दांत खराब हो जाते हैं। इसका असर सीधा असर हमारे दांतों पर पड़ता है। दांतों की बाहरी परत यानी इनैमल गर्म करने के बाद ठंड के संपर्क में आने से प्रभावित हो जाती है। दरअसल, इनेमल दांतों के लिए ढाल का काम करता है। ठंड के बाद गर्मी के संपर्क में आने से इनेमल को नुकसान हो सकता है। इससे सेंसिटिविटी की समस्या भी शुरू हो जाती है।

अल्सर की वजह

चाय के बाद पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे अल्सर का खतरा बढ़ जाता है। बहुत से लोगों को चाय के बाद ठंडा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या होने लगती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है तो अल्सर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।

नाक से ब्लीडिंग

चाय के तुरंत बाद पानी पीने अधिक नुकसान कर सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग चाय के तुरंत बाद पानी पीते हैं। उनकी नाक से ब्लीडिंग हो सकती है। यदि लगातार इस तरह की परेशानी है तो समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

सर्दी-जुकाम की परेशानी

आपने मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम के बारे में तो सुना ही होगा। यह शरीर के तापमान में बदलाव के कारण होता है। चाय के बाद पानी पीने से भी तापमान में अचानक बदलाव आता है। इससे सर्दी और गले में खराश की समस्या हो सकती है।

हो सकते हैं लूज मोशन

यदि गर्म पानी के तुरंत बाद पानी पी रहे हैं तो इससे पेट डिस्टर्ब हो जाएगा। लूज मोशन की समस्या हो सकती है। गैस बनने लगती है। इसलिए चाय के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *