Jammu & Kashmir News: सुरक्षाबलों ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आंतकी ढेर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Jammu & Kashmir News: गत दिवस जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकवादी ने पुलवाला में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने 48 घंटे के अंदर मार गिराया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी की पहचान अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

मिली जानकरी के मुताबिक अकीब मुस्ताक भट आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और द रेजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ के लिए काम कर रहा था। आपको बता दे की आज पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बालों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस हमले में सेना के दो जवान भी घायल हो गए। बाद में कश्मीर पुलिस ने भी एक आतंकी को मार गिराया था। गौरतलब है कि रविवार को को आतंकियों ने पत्नी के साथ बाजार जाते समय कश्मीरी हिंदू संजय पंडित की हत्या कर दी थी। इसको लेकर पूरे जम्मू संभाग में रोष था। सोमवार को घाटी में भाजपा, बजरंग दल और अन्य नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *