Gamla Chor: गुरुग्राम का गमला चोर गिरफ्तार, फूलों के साथ लग्जरी गाड़ी भी जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरुग्राम। Gamla Chor: लग्जरी कार G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गमले चुराने का वीडियो कल से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गमले को चुराने वाले को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के गांधी नगर का रहने वाला मनमोहन यादव है।

आरोपी की पहचान मनमोहन यादव के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के गांधी नगर का रहने वाला है। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के जरिए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। कार मनमोहन की पत्नी बीना कुमारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिस पर हिसार का नंबर लगा हुआ है। पुलिस ने कार और चोरी किए पौधे भी बरामद कर लिए है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मिली जानकरी के मुताबिक मनमोहन प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी नवाब सिंह की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि नवाब सिंह गुरुग्राम अथॉरिटी में GMD के पद पर है जांच में सामने आया है कि मनमोहन अपने साथी नवाब के साथ अपनी कार से दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था। कार की कीमत करीब 40 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

जब दोनों गाड़ी से गुरुगाम लौट रहे थे, तो दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली फूलों के गमले चोरी से डिक्की में रखकर ले गए। यह फूल वाले गमले गुरुग्राम में 1 से 3 मार्च तक G-20 देशों के सम्मेलन से पहले सजावट के लिए लाए गए थे।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *