Mini Thailand: भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Mini Thailand: भारत के मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) के बारे में तो हर कोई जानता है। अपनी खूबसूरती के कारण औली को भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland) कहा जाता है। कहा जाता है कि धरती पर स्वर्ग देखना है तो प्रकृति के सुंदर नजारों से बेहतर कुछ नहीं है। प्रकृति की खूबसूरती न सिर्फ आंखों को सुकून देती है बल्कि दिल, दिमाग और मन को भी शांत और सौम्य बना देती है।

भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में बेहद ही खूबसूरत जगह है “औली” जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा ही अनुभव होता है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है। भारत का मिनी स्विट्जरलैंड “औली” हर समय एक अलग रंग में खूबसूरती बिखेरता हुआ नजर आता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

लेकिन क्या आपको बता है कि भारत में मिनी स्विट्जरलैंड के साथ साथ एक मिनी थाइलैंड (Mini Thailand) भी है आपको बता दे कि यह भारत का मिनी थाइलैंड हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश में स्थित जीभी के पास एक जगह को इसकी खूबसूरती के कारण इसको ‘मिनी थाईलैंड’ कहते हैं। इस जगह को अब मिनी थाईलैंड के नाम से ही जाना जाता है। इस मिनी थाईलैंड को जीभी का एक छिपा हुआ रत्न भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

स्थानीय लोग इस जगह को कुली कटंडी और वीर की आर कहते हैं। पर सैलानी अब इसे मिनी थाइलैंड के नाम से ही जानने लगे हैं। जीभी हिमाचल का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो औद्योगिकीकरण से अछूता है और प्रकृति से घिरा हुआ है। घने देवदार के जंगल, शांत मीठे पानी की झीलें और प्राचीन मंदिर इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं। इस स्थान की यात्रा करने के बाद आप इसको कभी नहीं भूल पाएंगे।

जीभी हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पूरी तरह से वनस्पतियों और जीवों से परिपूर्ण हैं। इस जगह की समृद्ध जैव विविधता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ के जंगल और प्राकृतिक नज़ारे देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा। जीभी में आप ट्री पाई, ब्राउन डिपर, रेड स्टार, बुलबुल, कबूतर और जंगल फाउल जैसे कई रंग-बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *