India Vs Aus: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इंदौर। India Vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। यहां हम आपको बता दे कि इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

भारत की हार की वजह उसक बल्लेबाज रहे। पहली पारी में 109 रनों पर आउट होने वाली टीम इंडिया भारतीय टीम की दूसरी पारी महज 163 रनों पर सिमट गई थी। चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 64 रन देकर 8 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

तीसरे दिन के खेल में 76 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने शून्य पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा। इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने टीम की पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को पहले सेशन में ही जीत दिलाई। ट्रेविस ने दूसरी पारी में 53 गेंदों पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, लाबुशेन ने नाबाद 28 रन बनाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *