Punjab Budget Session: बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों का हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget Session: पंजाब की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट किया। राज्यपाल द्वारा ‘मेरी सरकार’ या ‘सरकार’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा हो गया है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

विधानसभा में आज से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान जैसे ही पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अपना भाषण पढ़ना शुरू किया, उन्हें ‘मेरी सरकार’ शब्द कहकर संबोधित किया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने खड़े होकर आपत्ति जताई कि जब पार्टी आपको सेलेक्ट कहकर आपका सम्मान नहीं करती है तो आप मेरी सरकार न कहें।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इस बात को लेकर विधान सभा में काफी हंगामा हुआ तो राज्यपाल ने भी विपक्ष की बात मान ली और मेरी सरकार की जगह सिर्फ सरकार कहने लगे। जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह केवल कैबिनेट द्वारा पारित भाषण को पढ़ने के लिए बाध्य हैं। जिसके बाद इस बात पर 5 मिनट तक विवाद होता रहा। जिसके बाद कैबिनेट के फैसले के आलोक में राज्यपाल मेरी सरकार कहने लगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *