Tourist Offer: इस देश में घूमने के लिए हर यात्री को मिलेगा 13 से 54 हजार रुपये, भारतीयों के लिए खास इंतजाम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ताइवान। Tourist Offer: अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। इस देश की सरकार अपने यहां विदेश पर्यटकों को आने पर पैसा देने का ऑफर निकाला है। जी हां, इस देश का नाम ताइवान (Taiwan) है ताइवान घूमने वालों के लिए यह खबर खुशी की है। अब यहां घूमने पर आपको हजारों रुपए तक मिल सकते है।

कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) ने पूरी दुनिया के टूरिजम सेक्टर को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कई देशों में तो विदेशी पर्यटकों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। लेकिन अब कोरोना का प्रभाव कम हो गया है, ऐसे में ताइवान सरकार (Taiwan Government) अपने देश में टूरिजम इंडस्ट्री (Tourism Industry) को बढ़ावा देने की कोशिश में एक नए कार्यक्रम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

ताइवान एक बार फिर से अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट करने का प्रयास कर रहा है। इसलिए टूरिस्ट के लिए ये शानदार ऑफर लॉन्च किया गया है। ताइवान सरकार ने नया ऑफर निकाला है। अब ताइवान घूमने आने वाले लोगों को करीब 13 हजार रुपये दिया जाएगा। इस नए कार्यक्रम के तहत पर्यटकों और टूर ग्रुप दोनों को वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इससे देश के टूरिजम इंडस्ट्री को फिर से मजबूती मिल सके। रिपोर्ट के अनुसार, नए टूरिजम कार्यक्रम के तहत ताइवान सरकार 5 लाख इंडिविजुअल पर्यटकों को 13,600 रुपये का हैंडआउट देगी। इस हैंडआउट्स का उपयोग पर्यटक रहने, ट्रांसपोर्टेशन और दूसरे ट्रैवल पर खर्च कर सकेंगे।

पर्यटकों के लिए हैंडआउट्स के अलावा ताइवान सरकार 90 हजार टूर ग्रुप को 54,500 रुपये तक का अलाउंस भी देगी। पर्यटकों को ये पैसा डिजिटल मोड में मिलेगा। वे इस अलाउंस का उपयोग देश में परिवहन, रुकने और यात्रा से संबंधित अन्य खर्चों को कवर करने के लिए कर सकते हैं।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *