MP News: हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बिकिनी में महिला बॉडी बिल्डर्स का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने छिड़का गंगाजल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। MP News: मध्य प्रदेश में एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर बवाल मचा हुआ है, जिसमें महिला बॉडीबिल्डर्स ने हनुमानजी की तस्वीर के सामने पोज दिया। भाजपा की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़का और कार्यक्रम स्थल की शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हनुमान जी का अपमान हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

आपको बता दें कि यह कार्यक्रम रतलाम में हुआ था। 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 4 और 5 मार्च को हुई थी। आयोजन के आमंत्रण पत्र के अनुसार आयोजन समिति में शहर के बीजेपी मेयर प्रह्लाद पटेल शामिल हैं, जबकि संरक्षक विधायक चैतन्य कश्यप हैं। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बॉडी बिल्डर हनुमान के कट-आउट के सामने पोज देती नजर आ रही है।

विधायक सभागृह में रविवार सुबह 9 से रात 9 बजे तक 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया-2023 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक की बॉडी बिल्डर सहित करीब 350 पार्टिसिपेंट शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर प्रहलाद पटेल ने कन्या और हनुमान जी की पूजा से की। इसका आयोजन प्रहलाद पटेल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी और रतलाम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांगने की मांग करते हुए दावा किया कि यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। बाबेले ने हिंदी में ट्वीट किया कि ‘क्या आप माफी मांगेंगे या इन सबके पीछे आप ही हैं।’

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *