Sillicon Valley Bank Crisis: सिलिकॉन वैली बैंक की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म, अब इस मामले में मुकदमा दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Sillicon Valley Bank Crisis: अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Sillicon Valley Bank) के डूबने के बाद भी इसकी मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। SVB फाइनेंशियल के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ शेयरहोल्डर्स ने मुकदमा कर दिया है। ये सिलिकॉन वैली बैंक पर पहला मुकदमा है।

शेयरहोल्डर्स ने SVB के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेग बेकर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर डैनियल बेक के खिलाफ कैलिफोर्निया के सैन जोस फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। शेयरहोल्डर्स ने इन दोनों पर बिजनेस मॉडल के ऊपर मंडरा रहे खतरों से सचेत करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

मुकदमे की कार्रवाई चंद्रा वनीपेंटा की ओर से दायर की गई है, जिन्होंने SVB के CEO ग्रेग बेकर और CFO डैनियल बेक की ओर से दिए गए झूठे बयानों की वजह से SVB के शेयरों को बनावटी रूप से बढ़ाए गए भाव पर खरीदा था।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

कैलिफोर्निया के सैन जोस में फेडरल कोर्ट में सोमवार को दाखिल की गई याचिका के मुताबिक, बैंक की पैरेंट कंपनी मूल कंपनी SVB फाइनेंशियल ग्रुप ने पिछले दो साल कई तिमाही रिपोर्ट्स जारी की, लेकिन ये रिपोर्ट्स ब्याज दरों में बढ़ोतरी के खतरों का खुलासा करने में नाकाम रहीं।

शेयरहोल्डर्स की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि सार्वजनिक बयानों में ‘फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना का खुलासा नहीं करने से कंपनी को होने वाले जोखिमों को कम किया गया था, जिससे कंपनी को ऐसे नुकसान की आशंका थी, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

शुक्रवार को, कैलिफोर्निया के रेगुलेटर्स ने बैंक को बंद कर दिया और इसे रिसीवरशिप में भेज दिया। ये कंपनी की ओर से शेयर बिक्री की नाकाम कोशिशों के बाद किया गया था, फिर स्टार्टअप्स ने वेंचर कैपिटल्स के कहने के बाद अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया।अनुमान है कि सिलिकॉन वैली के डूबने से पहले इसके बाद $209 बिलियन डॉलर के असेट्स थे और $175 बिलियन डॉलर के डिपॉजिट्स थे।

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *