Chaitra Navratri 2023: पहले दिन शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना, जानें 9 दिनों के पूजा मुहूर्त

Daily Samvad
6 Min Read
puja path
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chaitra Navratri 2023: दिनांक 22 मार्च से कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। जो पूरे 9 दिनों तक रहने वाला है, ऐसी मान्यता है कि जो भक्त चैत्र नवरात्रि पर पूरे 9 दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना करता है व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है, उसके नौवा दिन को महानवमी और दुर्गा नवमी होता है। इन पूरे 9 तिथि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है और अगले दिन दशमी में हवन की जाती है। अब ऐसे में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है और साथ ही चैत्र नवरात्रि के शुभ 9 दिनों का पूजा मुहूर्त कब है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

अगर आप कलश स्थापना करने की सोच रहे हैं, कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार दिनांक 22 मार्च को अभिजीत मुहूर्त नहीं है. अब ऐसे में आप कलश स्थापना सुबह के मुहूर्त में ही करें।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 मिनट से लेकर सुबह 07:32 मिनट तक है। इस दिन आप पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना करें और अखंड ज्योत जलाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अखंड ज्योत बुझना नहीं चाहिए। जब नवरात्रि खत्म हो जाती है, तब अखंड ज्योत को शांत किया जाता है।

जानें क्या है 9 दिन के शुभ मुहूर्त

1. दिनांक 22 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर रात 08:20 मिनट तक रहेगा।

2. दिनांक 23 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन भर बन रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह से शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

3. दिनांक 24 मार्च को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात 01 बजकर अगले दिन दिनांक 25 मार्च को सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दिन आप पूजा सुबह से लेकर शाम 04 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

4. दिनांक 25 मार्च को मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि योग सुबह 06 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

5. दिनांक 26 मार्च को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इस दिन आप पूजा सुबह से लेकर शाम 04 बजकर 32 तक कर सकते हैं। इस दिन रवि योग रात 02 बजकर 01 मिनट से लेकर अलगे दिन दिनांक 27 मार्च को सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

6. दिनांक 27 मार्च को मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह से लेकर 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है और रवि योग सुबह 06 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तजक रहेगा और अमृत योग दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

7. दिनांक 28 मार्च को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा सुबह से लेकर 07 बजकर 02 मिनट तक की जाएगी। इस दिन द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

8. दिनांक 29 मार्च को मां महागौरी की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह से लेकर रात 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि योग रात 08 बजकर 07 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

9. दिनांक 30 मार्च को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा रात 11 बजकर 30 मिनट तक की जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग,रवि योग, गुरु पुष्य योग पूरे दिन रहेगा। और अमृत सिद्धि योग: रात 10 बजकर 59 मिनट से लेकर अगली सुबह 06:13 तक रहेगा।

Video-पंजाब में योगी होते तो नहीं होती मूसेवाला की हत्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *