IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में शहादत दिवस के उपलक्ष्य में समारोह “जज़्बे को सलाम” आयोजित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की शहादत को बुधवार 22 मार्च को याद किया गया। यूनिवर्सिटी के सेमिनार हाल में आयोजित एक समारोह में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

रजिस्ट्रार डा.एस.के मिश्रा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के स्टाफ, फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स ने राष्ट्र सदभावना का गुणगान किया एवं शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। रजिस्ट्रार मिश्रा इस समारोह में मुख्यातिथि रहे। उन्होंने मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से दिए सन्देश को दोहराया, जिसमें मुख्यमंत्री ने 23 मार्च को पब्लिक हॉली-डे घर पर बैठ कर मनाने की बजाए, इस दिन सभी को खटकड़ कलां (जिला नवांशहर) में शहीद भगत सिंह की यादगार पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करने को कहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

रजिस्ट्रार डा. मिश्रा ने यूनिवर्सिटी स्टाफ, फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स को खटकड़ कलां (जिला नवांशहर) में शहीद भगत सिंह की यादगार पर पहुँचने की अपील की। समारोह में स्वागती सम्बोधन फैकल्टी मेंबर डा.चंद्र प्रकाश ने रखा। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर ने इस समारोह को आयोजित किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो (डा.) गौरव भार्गव ने सदभावना, राष्ट्र निर्माण, देश प्रेम एवं देश हित में कार्य करने सबंधी अपना सन्देश मंच से रखा।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने अपने विभाग के एन.एस.एस एवं एन.सी.सी विंग, कल्चरल अफेयर विंग एवं यूनिवर्सिटी के लैंगुएजेस विभाग का इस समारोह में टीम के तौर पर मिलकर काम करने के लिए आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 मार्च को पब्लिक हॉलीडे होने के कारण 22 मार्च को समारोह यूनिवर्सिटी में रखा गया है तथा 23 मार्च को सभी को शहीद भगत सिंह की यादगार पर पहुंचने को अपील की गई है।

Video- जालंधर नगर निगम के घूसखोर अफसर की कहानी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *