Noida News: पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Noida News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है इस धमकी के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। एक निजी चैनल के CFO ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस मामले में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। थाना सेक्टर -20 में एक न्यूज चैनल के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को एक ई-मेल किया और ई-मेल के माध्यम से बदमाश ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को हत्या करने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

धमकी भरे ईमेल भेजने वाले युवक का नामा कार्तिक सिंह बताया जा रहा है। आरोपी की आईडी singhkartik78107@gmail.com है। नोएडा पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं । पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *