Fire Broke Out: बड़ा हादसा, बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Fire Broke Out: हरियाणा के पलवल में छात्रों से भरी एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लगने की खबर सामने आयी है। गनीमत यह रही कि अंदर मौजूद लोगों ने फौरन सभी छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बाद में इसकी सूचना दमकल को दी गई। बस में रखे सभी बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जिस समय में बस में आग लगी उस समय बस में करीब 8 से 10 बच्चे बैठे थे जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ओल्ड जीटी रोड पर थाना सिटी के पास चल रही एक बस में आग लग गई। लोगों ने तुरंत बस की तरफ दौड़कर बच्चों को बाहर खींच लिया। कुछ ही देर में आग फैल गई और आसपास की दुकानों के साइनबोर्ड को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्कूल बस में आग लगने से बच्चों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके बैग जलकर राख हो गए। ड्राइवर का आरोप है कि आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था, इसके बावजूद भी दमकल गाड़ी देरी से पहुंची।

VIDEO- कांग्रेस के Ex MLA सुरिंदर चौधरी अपनी चाची के खिलाफ AAP के लिए मांगेंगे वोट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *