Cow Deaths: डेयरी फार्म में भीषण धमाका, 18 हजार से अधिक गायों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Cow Deaths: अमेरिका के टेक्सास (Texas) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टेक्सास में एक डेयरी फार्म में भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 18 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास के साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लगने से 18 हजार से ज्यादा गायों की दर्दनाक मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

बताया जा रहा है कि आग इतनी दर्दनाक थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कई घंटे मेहनत करनी पड़ी। हादसे में एक शख्स भी झुलस गया। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। विस्फोट सोमवार को टेक्सास के डिमिट (Dimmitt) में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में हुआ था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अमेरिका के किसी स्टेट में पहली बार एक साथ इतनी गायों की मौत हुई है। डिमिट शहर के साउथ फोर्क डेयरी में मशीनरी में दिक्कत आने की वजह से विस्फोट हो गया। इससे वहां आग लग गई। कैस्ट्रो काउंटी की पुलिस ने बताया कि हादसा 11 अप्रैल को हुआ था। पुलिस को सुबह करीब 7 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *