Teacher Vacancy: CM का ऐलान, इस साल के अंत तक 2 लाख नियमित शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Teacher Vacancy: बिहार इस साल के अंत तक दो लाख नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में की। नीतीश ने नियोजित शिक्षकों का वेतन भी बढ़ाने का वादा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

नीतीश कुमार ने कहा कि महादलितों को आगे बढ़ाने के लिए विकासमित्रों का काम किया और शिक्षासेवक का, इन लोगों को तो हम साठ साल के लिए कर ही दिए हैं, लेकिन अब हमने सोच लिया है कि इनका काम बढ़ाएंगे और इनकी आमदनी भी आगे बढ़ेगी। सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भर्ती अभियान के तहत आगामी महीनों में राज्य के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

साथ ही मौजूदा कर्मचारियों को भी उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभ मिलेंगे। पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड जद(यू) मुख्यालय में अंबेडकर जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, “हमने, सात दलों के गठबंधन ने, राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है। इस साल के अंत तक राज्य में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलेंगी।”

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *