Private Schools To Pay Fine: कोरोना काल में मनमानी फीस वसूलने पर 90 निजी स्कूलों पर 1-1 लाख का जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नोएडा। Private Schools To Pay Fine: नोएडा के निजी स्कूलों पर डीएम मनीष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी अभिभावकों को लौटाने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर जिले के डीएम ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

जिन स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जिले के कई नामी स्कूल शामिल हैं। कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों ने अभिभावकों से पूरी फीस वसूल की थी। इसके खिलाफ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में अपील की थी जिसके तहत स्कूलों को फीस वापस करने का आदेश दिया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान ली गई फीस का 15 फीसदी अभिभावकों को वापस करना होगा।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

कोर्ट ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल शिक्षण शुल्क के अलावा किसी अन्य शुल्क की मांग करने के हकदार नहीं हैं। ऐसे में जो छात्र उसी स्कूल में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी मौजूदा फीस में सेटलमेंट के बाद, जो छात्र स्कूल छोड़ चुके हैं, उनकी फीस वापस करने का आदेश दिया गया है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *