Punjab News: सीएम मान पहुंचे शहीद हरकृष्ण के घर, परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरदासपुर में शहीद हरकृष्ण सिंह के गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने शहीद हरकृष्ण के परिवार से अपना दुख साझा किया। साथ ही सीएम मान ने शहीद के परिवार को एक करोड़ का अनुदान चेक भी भेंट किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद के परिवार की मांग के अनुसार गांव की धर्मशाला, गेट और सरकारी स्कूल और गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की है। इसके लिए 74 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और शहीद के नाम पर स्टेडियम बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 21 अप्रैल को जम्मू हाईवे पर सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें गुरदासपुर के बटाला के समीप गांव तलवंडी भरत निवासी युवक हरकिशन सिंह शहीद हो गया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव हैं, इसलिए हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *