Mann Ki Baat: UN मुख्यालय में सुनी जाएगी ‘मन की बात’, बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mann Ki Baat: मन की बात (Mann Ki Baat) का 100वां एपिसोड कल यानी 30 अप्रैल को प्रसारित होने जा रहा है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के मिशन ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड आने वाला है। इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। यह UN मुख्यालय में ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को मन की बात के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात में स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को महत्व दिया गया है। इसी वजह से आज कई समुदायों के लोग आगे आकर उन पर काम कर रहे हैं। रविवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड लाइव होगा।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

यह न्यूयॉर्क समयानुसार दोपहर 1.30 बजे प्रसारित होगा। भारत के स्थायी मिशन ने कहा- हर महीने मन की बात राष्ट्रीय परंपरा बन गई है। यह लाखों भारतीयों को विकास की यात्रा में अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करता है। संयुक्त राष्ट्र के अलावा, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास भी इसे भारतीय अमेरिकियों और भारतीय प्रवासियों के लिए न्यू जर्सी में लाइव स्ट्रीम करेगा।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *