Apple Import: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, इससे कम की कीमत वाले सेब के Import पर लगी रोक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Apple Import: केंद्र सरकार ने सोमवार को सेब (Apple Import) के आयात पर रोक लगा दी है। केंद्र के निर्णय के अनुसार यदि उसका आयात मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम (Apple Import) से कम है तो वह आयात की श्रेणी में नहीं आएगा। हालांकि, यह शर्त भूटान से आयात होने वाले सेब पर लागू नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

सरकार के इस आदेश का फायदा देश में सेब की खेती करने वाले किसानों को मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार लम्बे समय से कश्मीर के किसान इस बैन की मांग कर रहे थे। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कीमत 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है तो वह आयात मुक्त है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, DGFT ने अधिसूचना में कहा कि जहां भी सीआईएफ (लागत, बीमा, माल ढुलाई) आयात मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है, वहां सेब के आयात पर प्रतिबंध है। भूटान से आयात के लिए न्यूनतम आयात मूल्य शर्त लागू नहीं होगी। 2023 में, भारत ने 296 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य के सेब का आयात किया। जबकि 2022 में 385.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सेब का आयात किया गया था।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *