Women Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए बृजभूषण शरण, अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Women Wrestlers Protest: महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बृजभूषण शरण आज दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए है। बृजभूषण शरण ने दिल्ली पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए है और इसी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने उनसे कुछ दस्तावेज की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

बृजभूषण शरण ने दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बृजभूषण ने दिल्ली पुलिस के सामने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को नकारा है। इसी के साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन भी किया है जो इस केस की जांच कर तय तक जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही गई है। बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है। आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस पहलवानों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक में सबूत जुटने के लिए गयी थी और इसके साथ ही जो देश के बाहर विदेश में आरोप लगे है उसके लिए भी दिल्ली पुलिस एजेंसीज से संपर्क कर रही है।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *