Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान भोलेनाथ की पूजा , होगी आपकी हर मनोकामना पूरी

Daily Samvad
2 Min Read
Lord shiv
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Somvar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को समर्पित होता है। वैसे तो शंकर जी एक ऐसे देवता है जो थोड़ी-सी पूजा से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। अगर इस दिन ज्योतिषाचार्यों की ओर से बताए गए कुछ उपायों (Somvar ke upay) को किया जाए तो भगवान की दोगुनी कृपा हासिल की जा सकती है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति समेत धन-सम्पत्ति की दिक्कत आदि से भी छुटकारा पाया जा सकता है। तो कौन-से हैं वो असरदार उपाय, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

1.कोई भी पूजा तभी पूरी मानी जाती है जब दीपक जलाया जाए। पंडित रवि दुबे के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी के सामने आटे का पंचमुखी दीपक जलाएं। इसमें देसी घी भरा हो। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

2.अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या धन की दिक्कत है तो सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर ओम नम: शिवाय लिखें। अब इसे शिवलिंग पर अर्पण करें। ऐसा करने से आपके सभी काम बन जाएंगे।

ये भी पढ़ो: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

3.सोमवार को शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे किसी काम में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

4.सोमवार के दिन शिव को लाल चंदन लगाएं या श्रृंगार करें। ऐसा करने से सुख—समृद्धि की वृद्धि होती है।

5.नौकरी पाने में दिक्कतें आ रही हैं या कार्यक्षेत्र में मनमुटाव होता रहता है तो इससे से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें। ऐसे करने से समस्याएं दूर होंगी।

6.शादी में अड़चनें आ रही हो तो सोमवार के दिन केसर युक्त दूध अर्पण करें। साथ ही गाय को हरी घास खिलाएं। इससे भोलेनाथ की आप पर कृपा होगी।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

https://youtu.be/cN7WbvJ7ltU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *