Crime News: बड़ी वारदात, एक सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से किए 21 बार वार, मौत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दिल्ली। Crime News: दिल्ली से आए दिन लकड़ियों के साथ अपराध की खबर सामने आती ही रहती हैं। ऐसी ही एक खबर दिल्ली के शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक से सामने आ रही है। खबर है कि शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक में रविवार रात नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।

नाबालिग की पहचान शाहबाद डेरी के ई ब्लॉक की साक्षी के रूप में हुई है। नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

बर्थडे पार्टी में जा रही थी साक्षी

शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक की भावना ने बताया कि वह साक्षी के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रही थी। भावना नहाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में चली गई। इस दौरान साक्षी भावना के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया व साक्षी से बात करने लगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बातों ही बातों में उसने जेब से चाकू निकाला व साक्षी के पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर देखा तो साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वार के बाद भी मन नहीं भरा तो

इतना ही नहीं चाकू से वार करने के बावजूद उसका जब मन नहीं भरता तो उसे लात मारता है और फिर सिर पर पत्थर से वार करता है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *