World No Tobacco Day: ‘वर्ल्ड नो टोबेको डे’ पर OTT प्लेटफार्म के लिए सरकार ने जारी किए नए आदेश, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। World No Tobacco Day: केंद्र सरकार ने बुधवार को तंबाकू उत्पादों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइडलाइन के मुताबिक OTT प्लेटफार्म पर कोई भी कंटेंट दिखाने से पहले कार्यक्रम के शुरू और बीच में तंबाकू को लेकर चेतावनी दिखाना अनिवार्य होगा।

इसी के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़े शब्दों में कहा की अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त बनती कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

अधिसूचना में कहा गया है कि OTT प्लेटफार्म को तंबाकू के खिलाफ कानूनी चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य है। आपको बता दें कि अभी तक देश में फिल्मों या टीवी शोज में इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म को लेकर कोई ठोस दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए थे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अब नए आदेश के मुताबिक तंबाकू से जुड़ी कानूनी चेतावनी को कार्यक्रम के शुरू और बीच में प्रदर्शित करना होगा। सरकार को OTT प्लेटफॉर्म पर पेश किए जा रहे कंटेंट में तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से जुड़ी चेतावनियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सरकार ने फैसला लिया है।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *