Aaj Ka Rashifal: पढ़िए अपना राशिफल, जानिए किस राशि में क्या होगा आज

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal : राशिफल के अनुसार आज (04 जून 2023) का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशियों को सफलता वहीं कुछ राशियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन? जानिए पंडित अनिल शुक्ला से।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन जातक प्रातः से ही तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। जातक में कार्य क्षेत्र पर आलस्य का वातावरण व्याप्त रहेगा। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने से वंचित रह सकते हैं। कार्य के तनाव के कारण अधिक क्रोध करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन जातक का स्वभाव अच्छा रहेगा। आज जातक अन्य लोगों की सहायता करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी प्रशंसा करेंगे। राजनीतिक लोगों के संपर्क में आयेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन जातक को मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। सिर-दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन जातक को प्रतिकूल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जीवन-साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नए मित्र बनेंगे किंतु अति का विश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। नया वाहन खरीदने का योग है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता के साथ पैतृक संपत्ति पर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा। प्रातः काल मन प्रसन्न रहेगा, घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। नया वाहन खरीदने के लिए प्लान बनाएंगे। आकस्मिक किसी रिश्तेदार के यहां जाने का योग बनेगा। शारीरिक थकान हावी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। दोस्तों के साथ खेलकूद का प्रसंग भी बन सकता है। आज जातक को अपने मनपसंद भोजन प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मिलने का योग बनेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। अधिकतम समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। कोई पुराना दिया हुआ पैसा वापस आएगा। सेहत सामान्य रहेगी, किंतु आलस आज हावी रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन जातक तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक कार्यों की वजह से नीरसता महसूस करेंगे, इसके कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। दिन के अंत में जीवनसाथी से विवाद गहरा सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में पूजा पाठ में मन लगेगा। किसी रिश्तेदार के पास जाने का प्रसंग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई पुराने मित्र से भी मिल सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नियमित समय पर भोजन करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक को शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे इनसे भविष्य में लाभ होगा । आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, कोई नया वाहन प्रॉपर्टी खरीदने की योग बनेंगे। माता से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा, लेकिन भाई के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवन साथी के साथ नोकझोंक बनी रहेगी। मनोरंजक छोटी यात्रा का संयोग बन सकता है। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी बातों को प्राथमिकता देंगे।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *